MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण विंडो आज होगी बंद, सीट अलॉटमेंट 12 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 9, 2025 | 11:02 AM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों (जिन्हें सीट आवंटित नहीं हुई) को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगा। नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 में भाग लेने वाले योग्य उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 9 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2025 के लिए चॉइस फिलिंग सुविधा आज रात 11:55 बजे बंद कर दी जाएगी। वहीं, नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 2025 के लिए चॉइस लॉकिंग की सुविधा आज शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 10 से 11 सितंबर, 2025 तक की जाएगी। एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 सितंबर को घोषित किया जाएगा। राउंड 2 काउंसलिंग में सीटें आवंटित उम्मीदवारों को 13 से 19 सितंबर, 2025 तक आवंटित संस्थान/ कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
राउंड 2 काउंसलिंग में सीट आवंटित उम्मीदवार राउंड 2 से राउंड 3 में अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं, जिसके लिए उन्हें आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होना होगा। जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट आवंटित की गई है, लेकिन वे आवंटित सीट पर शामिल नहीं होते हैं, उनकी सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी।
एमसीसी ने कहा कि, जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 के लिए पंजीकरण कराया था और उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई थी, ऐसे उम्मीदवारों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 में रिपोर्ट नहीं किया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है।
MCC NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए पंजीकरण निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
- एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आगे की आवश्यकता के लिए पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार