MCC NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, विसंगति की करें रिपोर्ट

Santosh Kumar | November 20, 2026 | 01:30 PM IST | 1 min read

एमसीसी द्वारा जारी संशोधित नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट का आज घोषित किया गया, जबकि राउंड 2 का फाइनल सीट अलॉटमेंट इसके बाद जारी किया जाएगा।

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
उम्मीदवार अब mcc.nic.in के माध्यम से नीट पीजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए सीट आवंटन के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट पीजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के अंतर्गत एमडी, एमएस, डीएनबी और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज की सीटों के लिए जारी किया गया है।

यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध 'कैंडिडेट्स ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम' के माध्यम से 20 नवंबर, 2026 को शाम 6 बजे तक एमसीसी, डीजीएचएस को सूचित कर सकते हैं।

उम्मीदवार परिणाम को ध्यान से देख लें। यह परिणाम केवल संकेत है और इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार परिणाम में आवंटित सीट पर कोई अधिकार नहीं जता सकते, और न ही इसे किसी अदालत में चुनौती दे सकते हैं।

Also read NEET Paper Leak: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का दिया आदेश

एमसीसी की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम परिणाम जारी होने के बाद ही अपने आवंटित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट करें। प्राधिकरण द्वारा इस संबंध में जल्द ही नया शेड्यूल अपने पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

एमसीसी रिपोर्टिंग प्रक्रिया के संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। इसके बाद, एमसीसी उन उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेगा जिन्होंने अपने संबंधित संस्थानों में प्रवेश ले लिया है। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]