MCC NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण प्रोसेस आज से होगा शुरू, 21 अक्टूबर लास्ट डेट
Santosh Kumar | October 12, 2026 | 10:51 AM IST | 1 min read
राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक है; फीस पेमेंट की सुविधा उसी दिन दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट पीजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज, ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू होगा। इस काउंसलिंग में 50% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों के साथ-साथ डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और एएफएमएस संस्थानों की सीटें भी शामिल हैं। नीट पीजी 2026 में क्वालीफाई करने वाले सभी योग्य उम्मीदवार इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक है; फीस पेमेंट की सुविधा उसी दिन दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लें।
MCC NEET PG Counselling 2026: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डेट
सीट मैट्रिक्स वेरिफिकेशन 10 से 12 अक्टूबर के बीच किया जाना था। चॉइस फिलिंग 13 से 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक चलेगी। चॉइस लॉकिंग 21 अक्टूबर को शाम 4 बजे से 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 22 और 23 अक्टूबर को होनी है। राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के नतीजे 24 अक्टूबर को जारी होंगे। जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट होंगी, उन्हें 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
MCC NEET PG 2026 Counselling: काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधी निर्देश
यह काउंसलिंग एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और डीएनबी कोर्स में एडमिशन के लिए बहुत जरूरी है। उम्मीदवारों को अपने नीट पीजी रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पर्सनल डिटेल्स और अन्य ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ रजिस्ट्रेशन करना चाहिए।
अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को रेगुलर चेक करना जरूरी है। एमसीसी ने साफ किया है कि शेड्यूल में बदलाव हो सकता है; इसलिए, उम्मीदवारों को mcc.nic.in पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखते रहना चाहिए।
अगली खबर
]Rajasthan NEET UG Counselling 2026: राजस्थान नीट यूजी राउंड 3 का सीट आवंटन रिजल्ट ug.neetrajasthan.com पर जारी
ये नतीजे एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की स्टेट कोटा सीटों से संबंधित हैं। उम्मीदवार अपनी रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच