NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 रिपोर्टिंग, जॉइनिंग डेट 22 अगस्त तक बढ़ी
Saurabh Pandey | August 14, 2025 | 07:51 PM IST | 1 min read
एमसीसी ने अभ्यर्थियों से सत्यापन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति तथा उनकी फोटोकॉपी साथ लाने को कहा है। अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने से पहले आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। पहले राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित हुई हैं, वे 22 अगस्त 2025 तक रिपोर्टिंग, जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवंटित संस्थानों में शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन संस्थानों द्वारा 23 अगस्त को किया जाएगा।
एमसीसी ने अभ्यर्थियों से सत्यापन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति तथा उनकी फोटोकॉपी साथ लाने को कहा है। अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने से पहले आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा।
NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित होगा।
- नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम देखें और उसे डाउनलोड करें।
- नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Also read UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट upneet.gov.in पर जारी
एम्स नई दिल्ली की एक सीट मैट्रिक्स से हटी
एमसीसी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी नीट यूजी 2025 अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि AIIMS, नई दिल्ली की एससी (PwD) श्रेणी की एक सीट को NEET UG 2025 राउंड-1 काउंसलिंग के सीट मैट्रिक्स से हटा दिया गया है। यह निर्णय कबीर पहाड़िया बनाम राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग एवं अन्य के मामले में SLA(C) संख्या 29275/2025 में भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।
विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार