MBSE HSSLC Result 2024: मिजोरम बोर्ड एचएसएसएलसी रिजल्ट कल होगा जारी, mbseonline.com से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | May 20, 2024 | 06:06 PM IST | 1 min read
एमबीएसई एचएसएसएलसी (कक्षा 12वीं) परिणाम 2024 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं की मूल स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
नई दिल्ली: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) की तरफ से कल यानी 21 मई को एमबीएसई एचएसएसएलसी (कक्षा 12) रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा। मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट स्ट्रीम के रिजल्ट्स दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। जो छात्र एमबीएसई एचएसएसएलसी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in और mbseonline.com के माध्यम से मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार संपर्क नंबर - 9863883041 और 9863722521 का उपयोग करके कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से कार्यालय समय के दौरान एमबीएसई 12वीं परिणाम 2024 भी प्राप्त कर सकते हैं।
एमबीएसई एचएसएसएलसी (कक्षा 12वीं) परिणाम 2024 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं की मूल स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे। मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।
Also read ATMA Admit Card 2024: एटीएमए 2024 एडमिट कार्ड कल atmaaims.com पर होगा जारी, परीक्षा 25 मई को
MBSE HSSLC Result 2024 pdf: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in या mbseonline.com पर जाएं।
- अब रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- एमबीएसई एचएसएसएलसी परीक्षा परिणाम 2024 लिंक पर जाएं।
- लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- 'सर्च रिजल्ट' बटन पर क्लिक करें।
- एमबीएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2024 दिखाई देगा।
- एमबीएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2024 डाउनलोड करें और सेव करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी