MBBS Student Suicide: मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
Press Trust of India | September 6, 2025 | 09:42 PM IST | 2 mins read
कॉलेज के डीन डॉ. केके सहारे ने बताया कि आशंका है कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण हिमांशु ने यह कदम उठाया होगा।
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस छात्र ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु कश्यप (24) का शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था, ‘‘मुझसे नहीं हो पाया। ‘आई एम सॉरी’ पापा।’’ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि आज सुबह जब हिमांशु परीक्षा में शामिल नहीं हुआ, तब उसके मित्रों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब मित्रों ने कश्यप के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद पाया, तो उन्होंने अन्य छात्रों को इसकी सूचना दी और बाद में कमरे का दरवाजा तोड़ा। अधिकारियों ने बताया कि अंदर हिमांशु फंदे से लटका मिला।
अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों ने तुरंत इसकी सूचना छात्रावास के अधिकारियों और अन्य लोगों को दी। बाद में पुलिस को भी सूचित किया गया। आगे बताया कि हिमांशु बिलासपुर का निवासी था और मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था।
पुलिस के अनुसार, वह वर्ष 2024 में प्रथम वर्ष की परीक्षा में असफल रहा था और इस वर्ष फिर से प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहा था। कॉलेज के डीन डॉ. केके सहारे ने बताया कि आशंका है कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण हिमांशु ने यह कदम उठाया होगा।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info/
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नं
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार