MBBS Admission: फर्जी जाति प्रमाण पत्र से एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले छात्र को 7 साल की कैद
Press Trust of India | November 13, 2024 | 08:23 AM IST | 1 min read
विशेष अभियोजन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि सुनवाई के बाद कोर्ट ने अमित कुमार बिंद को दोषी करार देते हुए सजा व जुर्माने का आदेश दिया।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एमबीबीएस में एडमिशन लेने वाले छात्र को भदोही की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 7 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले में छात्र को दोषी करार देते हुए उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। छात्र ने अनुसूचित जाति/जनजाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर एडमिशन लिया था।
पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के अमित कुमार बिंद ने ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लिया था और वहीं पढ़ाई की थी।
बाद में छात्र ने 23 मार्च, 2010 को फर्जी तरीके से एससी/एसटी का प्रमाण पत्र बनवाया और इसी के आधार पर 2018 में दलित कोटे से मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में एमबीबीएस में दाखिला लिया और पढ़ाई कर रहा था।
उन्होंने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के विजय बहादुर उर्फ विश्राम ने 7 जून 2018 को अमित कुमार बिंद के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
एफआईआर दर्ज होने के बाद कॉलेज ने बिंद का एडमिशन रद्द कर दिया और उसे कॉलेज से निकाल दिया। विशेष अभियोजन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि सुनवाई के बाद कोर्ट ने बिंद को दोषी करार देते हुए सजा और जुर्माने का आदेश दिया।
अगली खबर
]Bihar NEET UG Counselling 2024: बिहार नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, च्वॉइस फिलिंग कल से शुरू
बिहार नीट यूजी काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को NEET UG 2024 एडमिट कार्ड, UGMAC 2024 रैंक कार्ड, च्वाइस स्लिप का प्रिंटआउट, अलॉटमेंट लेटर सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच