मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने 100 एमबीबीएस छात्रों के लिए शुरू किया स्कॉलरशिप प्रोग्राम
Santosh Kumar | December 11, 2024 | 08:20 PM IST | 1 min read
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट maxhealthcarefoundation.org के माध्यम से पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का दूसरा संस्करण शुरू किया है। इस स्कॉलरशिप प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पंजीकरण विंडो 13 दिसंबर को खुलेगी। पात्र आवेदक मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट maxhealthcarefoundation.org के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2024 है।
इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, नागपुर और देहरादून के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले 100 नीट छात्रों को सशक्त बनाना है।
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आवेदनों की जांच और शॉर्टलिस्टिंग शुरू होगी। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर चयन किया जाएगा। इसका मूल्यांकन मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की जूरी द्वारा किया जाएगा।
Max Medical Scholarship: चयनित छात्रों को वित्तीय सहायता
मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (एमएचआईएल) की सीएसआर पहल का हिस्सा है। यह चयनित छात्रों को 5 वर्षीय एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
इसके अलावा, मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष में ट्यूशन फीस, लैपटॉप, किताबें, मेडिकल उपकरण (जैसे स्टेथोस्कोप, विच्छेदन किट) और मासिक खर्च के लिए भत्ता मिलेगा।
Max Healthcare Foundation: छात्रवृत्ति के लिए पात्रता के दिशानिर्देश
मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन द्वारा जारी दिशानिर्देश नीचे दिए गए हैं-
- आवेदन 15 दिनों के लिए खुले हैं और 27 दिसंबर 2024 तक किए जा सकते हैं।
- मैक्स हेल्थकेयर के सोशल मीडिया पेज पर कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी।
- चयन प्रक्रिया में सामाजिक-आर्थिक स्थिति और नीट रैंक का ध्यान रखते हुए 100 छात्रों का चुनाव किया जाएगा।
- एमएचआईएल को नियमों में बदलाव करने का अधिकार है। वेबसाइट पर समय-समय पर नियम चेक करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार