MAT Admit Card 2024: एमएटी एडमिट कार्ड आईबीटी-2, सीबीटी के लिए mat.aima.in पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 23, 2024 | 04:01 PM IST | 2 mins read
एमएटी हाल टिकट 2024 उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (एमएटी) एडमिट कार्ड आज यानी 23 मई को ऑनलाइन मोड में मई आईबीटी-2 और सीबीटी परीक्षा के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार AIMA MAT की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर MAT 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएटी हाल टिकट 2024 उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। PBT और IBT-3 के लिए एमएटी एडमिट कार्ड 30 मई 2024 को जारी किया जाएगा। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 के लिए एमएटी प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है।
मैट एग्जाम 2024 सीबीटी के लिए 26 मई को आयोजित होगी। वहीं, मैट पीबीटी परीक्षा का आयोजन 2 जून को किया जाएगा। इसके अलावा, एमएटी 2024 आईबीटी के लिए परीक्षा 24 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट को MAT हाल टिकट के साथ एक सरकारी पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
Also read MAT IBT Admit Card 2024: मैट आईबीटी एडमिट कार्ड mat.aima.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
पंजीकृत उम्मीदवार MAT एडमिट कार्ड 2024 सीबीटी और पीबीटी परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले और आईबीटी परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं। एमएटी प्रवेश पत्र 2024 में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर आवेदक हेल्पलाइन नंबर 011-47673000 या ईमेल आईडी mat@aima.in पर संपर्क कर सकते हैं।
MAT Hall Ticket 2024: विवरण
मैट हाल टिकट 2024 में उम्मीदवार निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- फॉर्म संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- परीक्षा स्थल का पता
- दिशा निर्देश
MAT Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से मैट हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- MAT की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- पंजीकृत उम्मीदवार AIMA MAT लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- डैशबोर्ड पर लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- MAT एग्जाम हाल टिकट 2024 डाउनलोड पर क्लिक करें।
- मैट एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी