Maha TET Admit Card 2024: महाराष्ट्र टीईटी हाल टिकट mahatet.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया और एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 2, 2024 | 08:40 AM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र टीईटी 2024 एग्जाम कुल 150 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (Maha TET 2024) के लिए हाल टिकट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mahatet.in पर जाकर महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
महाराष्ट्र टीईटी हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। महा टीईटी एडमिट कार्ड 2024 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा एक ही दिन अलग-अलग सत्रों में दो पेपर के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर 1 का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।।
Also read Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती, 600 पदों पर करें आवेदन
टीईटी एडमिट कार्ड 2024 में नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय, हस्ताक्षर, फोटो, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस के निर्देश सहित अन्य विवरण साझा किए गए हैं। महा टीईटी परीक्षा पेन एवं पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
महाराष्ट्र टेट एग्जाम 2024 में कुल 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा। पेपर में बहुविकल्पीय टाइप के प्रश्न होंगे। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 के पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों तथा पेपर-2 कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों पर आधारित होगा।
Maharashtra TET Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- महाराष्ट्र टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं।
- होमपेज पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड सबमिट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें