Maha TET 2024 Admit Card: महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड mahatet.in पर जल्द, परीक्षा 10 नवंबर को होगी
Abhay Pratap Singh | October 29, 2024 | 02:51 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे की ओर से जल्द ही महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (Maha TET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mahatet.in पर जाकर महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, उम्मीदवार का रोल नंबर और आवश्यक निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। महाराष्ट्र टेट 2024 एग्जाम का आयोजन 10 नवंबर को किया जाएगा।
इससे पहले, बोर्ड ने जानकारी दी थी कि महाराष्ट्र टीईटी हाल टिकट 28 अक्टूबर, 2024 को जारी किए जाएंगे। हालांकि, परिषद की ओर से अभी तक महा टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। नोटिस में बताया गया कि उम्मीदवार अपना हाल टिकट 10 नवंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Also read Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती, 600 पदों पर करें आवेदन
टीईटी पेपर 1 का आयोजन पहली पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और पेपर 2 का आयोजन दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। महाराष्ट्र टीईटी 2024 परीक्षा नौ भाषाओं मराठी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, सिंधी, कन्नड़ और हिंदी में आयोजित की जाएगी।
MAHA TET 2024 Exam Date:
महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता प्रमाणित करने हेतु MAHA TET परीक्षा आयोजित की जाती है। कक्षा 1 से कक्षा 5 तक में पढ़ाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार पेपर-1 और कक्षा 5 से 8 तक में पढ़ाने के लिए कैंडिडेट पेपर-2 की परीक्षा में शामिल होंगे।
Maha TET Hall Ticket 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एमएएचए टीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं।
- होमपेज पर, हाल टिकट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- हाल टिकट प्राप्त करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल