Ladla Bhai Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडला भाई योजना’ का किया ऐलान; 5500 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
Abhay Pratap Singh | July 17, 2024 | 10:38 PM IST | 1 min read
‘Ladla Bhai Yojna’ के तहत कक्षा 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को फैक्ट्रियों में इंटर्नशिप और सरकार की ओर से स्टाइपेंड दिया जाएगा।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार ने प्रदेश में ‘लाडली बहन योजना’ की तर्ज पर ‘लाडला भाई योजना’ का ऐलान किया है। राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए बनाई गई ‘Ladla Bhai Yojna’ इंटर्नशिप कार्यक्रम पर 5,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
‘लाडला भाई योजना’ इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वालों छात्रों को 6,000 रुपये और आईटीआई व डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों को 8,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री वाले विद्यार्थियों को 12,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पंढरपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि, “कई लोगों ने पूछा कि आपने लड़की बहिनी के लिए प्रयास किए हैं, लेकिन लड़के भाऊ के लिए क्या किया? तो, हमने अब लड़के भाऊ के लिए भी ‘लाडला भाई योजना’ शुरू कर दिया है।
‘लाडला भाई योजना’ के तहत पात्र उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार महाराष्ट्र राज्य का निवासी भी होना चाहिए। Ladla Bhai Yojna इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने की होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
हाल ही में, उद्धव ठाकरे ने बेरोजगार युवाओं का मुद्दा उठाते हुए लड़कों के लिए योजना लाने की मांग की थी। उन्होंने ‘लाडली बहन योजना’ का समर्थन करते हुए कहा था कि लड़कियों और लड़कों दोनों को इसका लाभ मिलना चाहिए। बता दें कि, ‘लाडली बहन योजना’ जुलाई माह से लागू की जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडली बहन योजना’ यानी ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ की घोषणा 27 जून को की थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य एवं पोषण सहित महिलाओं का समग्र विकास करना है।
अगली खबर
]Delhi University: डूसू की समिति ने तोड़फोड़ मामले में उपाध्यक्ष को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव किया पारित
मंगलवार को हुई 11 निर्वाचित सदस्यों की बैठक में छात्र संघ कार्यालय में तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप के चलते दहिया को सर्वसम्मति से पद से हटाने का निर्णय लिया गया।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार