Maharashtra Board Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट mahahsscboard.in पर जल्द, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | April 23, 2025 | 10:51 AM IST | 1 min read
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 10th 2025 और महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 12th 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) जल्द ही SSC (कक्षा 10वीं) और HSC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जांच सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 10th 2025 और महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 12th 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 मई तक महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है।
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया परिणाम जारी होने के बाद शुरू करेगा।
Maharashtra Board Result Date 2025: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं और “महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2025” या “महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें। स्क्रीन पर महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट प्रदर्शित होगा, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
Maharashtra Board 10th, 12th Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2024
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 का विवरण नीचे देख सकते हैं:
- एसएससी के लिए महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2024 27 मई को घोषित किया गया था। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2024 में कुल 95.81% विद्यार्थी सफल हुए थे, जिसमें 97.21% लड़कियां और 94.56% लड़के पास हुए।
- एचएससी के लिए महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा 21 मई को की गई थी, जिसमें कुल 93.37% स्टूडेंट्स सफल रहें। इस साल लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44% और लड़कों का पास प्रतिशत 91.60% दर्ज किया गया था। दोनों कक्षाओं में लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल