Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 89.79% छात्र पास, डायरेक्ट लिंक जानें
Santosh Kumar | May 2, 2026 | 11:51 AM IST | 1 min read
इस वर्ष कुल 14,44,713 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 14,33,058 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12,86,843 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी (कक्षा 12) का रिजल्ट का लिंक आज दोपहर 12 बजे महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) द्वारा एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in के माध्यम से देख सकते हैं। इस साल, कुल पास प्रतिशत 89.79% रहा, जो पिछले साल के आंकड़े 91.88% से 2.09 प्रतिशत अंक कम है।
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यह परीक्षा फरवरी और मार्च 2026 के दौरान आयोजित की गई। परिणामों की घोषणा के साथ-साथ, बोर्ड ने स्ट्रीम-वार और डिवीजन-वार आंकड़े भी जारी किए हैं। छात्र अब डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने रिजल्ट घोषणा के दौरान बताया कि इस वर्ष कुल 14,44,713 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 14,33,058 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12,86,843 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
Maharashtra HSC Result 2026: जेंडर-वाइज पास प्रतिशत
जेंडर-वाइज, 7,58,184 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 6,58,144 पास हुए और उनका पास प्रतिशत 86.8% रहा। वहीं 6,74,874 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जिनमें से 6,28,699 पास हुईं और उनका पास प्रतिशत 93.15% रहा।
रिजल्ट घोषणा के समय वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक से बचने के लिए, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 7 अलग-अलग वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अंकों के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा कल (3 मई) से शुरू होगी।
Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?
स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'View HSC Result' लिंक पर क्लिक करें।
- महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 पेज ओपन होगा।
- यहां सीट नंबर, माता का नाम भरकर व्यू रिजल्ट पर क्लिक करें।
- महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]MP Board 9th-11th Date Sheet 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं-11वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से शुरू, टाइमटेबल जारी
कक्षा 9 की परीक्षा 3 जून से शुरू होगी और 12 जून तक चलेगी, जबकि कक्षा 11 की दूसरी परीक्षा भी 3 जून से शुरू होकर 13 जून को समाप्त होगी। परीक्षा के संबंध में दिशानिर्देश भी संचालनालय द्वारा जारी किए गए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार