Abhay Pratap Singh | April 30, 2026 | 11:11 AM IST | 2 mins read
सीआईएससीई आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीआईएससीई आईसीएसई रिजल्ट 2026 और सीआईएससीई आईएससी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
New: ICSE 10th Result 2026 Link - Check Here
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After 10th
Don't Miss: Competitive Exams after 10th
आंकड़ों के अनुसार, आईसीएसई कक्षा 10 परिणाम 2026 का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.18% रहा, जबकि आईएससी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 का पास प्रतिशत 99.13% प्रतिशत दर्ज किया गया है।
कक्षा 10वीं में सफल कुल 256590 विद्यार्थियों में 120,558 (99.46%) लड़कियां और 136,032 (98.93%) लड़के हैं। वहीं कक्षा 12वीं में पास कुल 102414 छात्रों में 48,942 (99.48%) छात्राएं और 53,472 (98.81%) छात्र हैं।
सीआईएससीई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपनी यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 4 लाख से अधिक छात्रों के लिए सीआईएससीई कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक और सीआईएससीई कक्षा 12 की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी।
आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2026 में बोर्ड का नाम, स्कूल का नाम, छात्र का नाम, यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर, माता-पिता का नाम, विषय, विषयवार प्राप्त अंक, इंटरनल अंक और परिणाम की स्थिति जैसे विवरण शामिल हैं। आईसीएसई एग्जाम 2026 और आईएससी एग्जाम 2026 में सफल होने के लिए क्रमशः न्यूनतम 33% और 35% अंक प्राप्त करना होगा।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी अपना सीआईएससीई रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में आईसीएसई के छात्र ICSE <Unique ID> और आईएससी के छात्र ISC <Unique ID> टाइप कर 09248082883 पर मैसेज भेजें।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र आईसीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 और आईएससी कक्षा 12 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: