MAH MBA CET Answer Key 2025: एमएएच एमबीए/एमएमएस सीईटी आंसर की आज cetcell.mahacet.org पर होगी जारी
Abhay Pratap Singh | April 28, 2025 | 11:58 AM IST | 2 mins read
एमएएच एमबीए आंसर की में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, प्रश्न की स्थिति, प्रश्न के प्रकार और अन्य संबंधित जानकारी जैसे विवरण शामिल होंगे।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज यानी 28 अप्रैल को एमएएच एमबीए/एमएमएस सीईटी आंसर की 2025 जारी करेगा। MAH-MBA/MMS-CET-2025 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से एमएएच एमबीए सीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रश्न पत्र तक पहुंच सकेंगे, अपनी प्रतिक्रियाओं की समीक्षा कर सकेंगे और सही उत्तर कुंजी देख सकेंगे। इस अवधि के दौरान कैंडिडेट एमएएच एमबीए/एमएमएस सीईटी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां भी दर्ज करा सकेंगे।
एमएएच एमबीए आंसर की में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, प्रश्न की स्थिति, प्रश्न के प्रकार और अन्य संबंधित जानकारी जैसे विवरण शामिल होंगे।
एमएएच एमबीए/एमएमएस सीईटी प्रोविजनल आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपए का गैर-वापसी योग्य शुल्क जमा करना होगा। आपत्ति शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में ही किया जा सकता है। कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से ‘आपत्ति ट्रैकिंग’ सेक्शन के तहत आपत्तियों को ट्रैक किया जा सकता है।
Also read MAH CET Law 2025: एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा आज; आवश्यक दस्तावेज और दिशानिर्देश जानें
एमएएच एमबीए सीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
MAH- MBA/MMS-CET-2025 परीक्षा 1, 2 और 3 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में लॉजिकल रीजनिंग, एब्सट्रैक्ट रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और वर्बल एबिलिटी/रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा 200 अंकों की थी, जिसे 150 मिनट में पूरा करना था।
MAH MBA CET 2025 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एमएएच एमबीई सीईटी आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर MAH MBA/MMS CET उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- उत्तर कुंजी जांचें, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Bihar STET 2025 Notification: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अधिसचूना जल्द, डायरेक्ट लिंक जांचें
बिहार STET परीक्षा माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा