MAH LLB 5-year CET Result 2024: एमएएच एलएलबी सीईटी परिणाम cetcell.mahacet.org पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 26, 2024 | 03:13 PM IST | 2 mins read
एमएएच एलएलबी सीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 5 वर्षीय लॉ प्रोग्राम में प्रवेश के लिए MAH LLB CET 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएएच 5 वर्षीय एलएलबी सीईटी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएएच एलएलबी 5 वर्षीय सीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 5 वर्षीय लॉ प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एमएएच एलएलबी सीईटी 2024 परीक्षा 30 मई को आयोजित की गई थी। पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे।
इससे पहले, 25 जून को सीईटी सेल की ओर से एमएएच एलएलबी फाइनल आंसर की 2024 जारी की गई थी। CET सेल ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों में कुल 13 चुनौतियों को स्वीकार किया गया और उनके समाधान के बाद एमएएच 5 वर्षीय एलएलबी सीईटी परिणाम 2024 घोषित किया गया है।
Also read IISER IAT Result 2024: आईआईएसईआर आईएटी परिणाम iiseradmission.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
सीईटी सेल ने आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा कि, “उक्त परीक्षा का स्कोर कार्ड अभ्यर्थियों को उनके लॉग-इन में 26/06/2024 से प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने तक उपलब्ध कराया जा रहा है। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें।” अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एमएएच एलएलबी सीईटी परिणाम में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए MAH LLB काउंसलिंग 2024 में भाग लेना होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को दस्तावेज अपलोड और शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प भी भरने होंगे।
MAH LLB score card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार MAH 5-वर्षीय LLB CET परिणाम और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एमएएच एलएलबी की वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- MAH LLB 5-वर्षीय CET 2024 स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
- MAH 5-वर्षीय LLB CET परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अभ्यर्थी योग्यता स्थिति की जांच करें और स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज