MAH BEd CET 2025: एमएएच सीईटी एलएलबी, बीएड, एमएड; एमपीएड पंजीकरण की लास्ट डेट आगे बढ़ी, शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | January 27, 2025 | 04:53 PM IST | 1 min read
पहले से जारी पंजीकरण कार्यक्रम के मुताबिक एमएएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की समय सीमा 28 जनवरी तक थी, जबकि एमएड, एमपीएड के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट 26 जनवरी और बीएड के लिए 29 जनवरी 2025 तक थी।
नई दिल्ली : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएएच सीईटी) 2025 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पात्र उम्मीदवार तीन वर्षीय एलएलबी, बीएड, एमएड, एमपीएड पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पहले से जारी पंजीकरण कार्यक्रम के मुताबिक एमएएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की समय सीमा 28 जनवरी तक थी, जबकि एमएड, एमपीएड के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट 26 जनवरी और बीएड के लिए 29 जनवरी 2025 तक थी।
MAH CET 2025: संशोधित पंजीकरण तिथियां
सीईटी सेल महाराष्ट्र की तरफ से जारी संशोधित पंजीकरण शेड्यूल के मुताबिक तीन वर्षीय एलएलबी, बीएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। एमएएच एमएड, एमपीएड के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2025 तक होगी।
इन पाठ्यक्रमों के भी लिए पंजीकरण डेट आगे बढ़ी
हाल ही में सीईटी सेल ने महाराष्ट्र मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएएच एमसीए सीईटी 2025) और महाराष्ट्र मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (एमएएच एमबीए सीईटी) के लिए पंजीकरण की समय सीमा भी 31 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी है।
Also read MAH MBA CET 2025: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी पंजीकरण की लास्ट डेट 31 जनवरी तक बढ़ी, पात्रता मानदंड जानें
MAH СЕТ 2025: परीक्षा तिथियां
एमएएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा 21 और 21 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि एमएएच एमएड, एमपीएड के लिए प्रवेश परीक्षा 16 मार्च को आयोजित की जाएगी। एमएएच बीएड सीईटी प्रवेश परीक्षा 24 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
MAH CET 2025: हेल्पडेस्क
एमएएच की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यदि उम्मीदवार के पास आवेदन पत्र के संबंध में कोई प्रश्न है, तो उसे cethelpdesk@maharashtracet.org पर मेल भेजना चाहिए या उम्मीदवार सहायता मॉड्यूल के माध्यम से प्रश्न पूछ सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें