MAH CET Counselling 2024: एमएएच सीईटी फाइनल मेरिट लिस्ट बीबीए, बीसीए, बीबीएम, एमबीए, एमसीए कोर्स के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | September 23, 2024 | 08:09 AM IST | 2 mins read
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एमएएच सीईटी सीएपी 1 के लिए च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया आज यानी 23 सितंबर से शुरू होगी।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने 22 सितंबर को महाराष्ट्र केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) के पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bbabcacap24.mahacet.org के माध्यम से एमएएच सीईटी 2024 फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एमएएच सीईटी सीएपी 1 के लिए च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया आज यानी 23 सितंबर से शुरू होगी। सेट सेल द्वारा आज ही MAH CET 2024 CAP 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
एमएएच सीईटी फाइनल मेरिट लिस्ट बीबीए, बीसीए, बीबीएम, एमबीए, एमसीए कोर्स के लिए जारी की गई है। एमएएच सीईटी 2024 सीएपी 1 के लिए पंजीकरण करने और विकल्प भरने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए बीबीए, एमबीए और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्थानों और पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं।
सीईटी सेल 28 सितंबर को सीएपी राउंड 1 के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन जारी करेगा। उम्मीदवारों द्वारा पेश विकल्पों, योग्यता, रैंक, सीट की उपलब्धता और कट-ऑफ के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अभ्यर्थी 29 सितंबर से 1 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक लॉगिन के माध्यम से प्रस्तावित सीट स्वीकार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेज जमा करके और शुल्क भुगतान करके अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।
MAH CET 2024: आवेदन शुल्क
एमएएच सीईटी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन शुल्क की जांच कर सकते हैं:
- आरक्षित पिछड़ा वर्ग श्रेणियों और केवल महाराष्ट्र राज्य के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।
- महाराष्ट्र राज्य के सामान्य श्रेणी, राज्य से बाहर के उम्मीदवारों, जम्मू और कश्मीर के प्रवासी उम्मीदवार और सीआईडब्ल्यूजीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,000 रुपये है।
- एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई और विदेशी नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क 5,000 रुपये है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’