MAH 5-year LLB CET 2024: एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ी, अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन
Santosh Kumar | February 19, 2024 | 12:47 PM IST | 1 min read
इससे पहले प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख 18 फरवरी थी। एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा अस्थायी रूप से 3 मई को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार पाठ्यक्रम के लिए आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर आवेदन कर सकते हैं।
संशोधित समय सीमा के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 18 मार्च तक का समय है। आवेदन शुल्क की बात करें तो महाराष्ट्र के बाहर आरक्षित वर्ग सहित ओपन वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है। जबकि महाराष्ट्र राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।
आपको बता दें कि इससे पहले एमएएच एलएलबी प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख 18 फरवरी थी। इस वर्ष, एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी 2024 परीक्षा अस्थायी रूप से 3 मई को आयोजित की जाएगी।
MAH 5-year LLB CET 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखों को समझ सकते हैं।
|
एमएच सीईटी एलएलबी 2024 हाइलाइट्स |
5 वर्षीय एलएलबी कोर्स की तिथियां |
|
पंजीकरण शुरू |
जनवरी 18, 2024 (खुला) |
|
पंजीकरण समाप्त |
18 मार्च 2024 |
|
प्रवेश पत्र जारी |
अप्रैल 2024 का आखिरी सप्ताह |
|
परीक्षा तिथि |
3 मई 2024 |
|
परिणाम |
जून 2024 का दूसरा सप्ताह |
|
एमएच सीईटी एलएलबी 2024 काउंसलिंग |
जुलाई 2024 का आखिरी सप्ताह |
MAH 5-year LLB CET 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MAH 5-Year LLB CET 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- Homepage पर दिए गए 'CETs' टैब पर क्लिक करें और 2024-25 चुनें।
- नया पेज खुलेगा, नए उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
- महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल दर्ज करके फॉर्म पूरा करें और दस्तावेज़ जमा करें।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद डाउनलोड करें।
अगली खबर
]RRB ALP Recruitment 2024: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट आवेदन की आज आखिरी तारीख, rrbcdg.gov.in से करें अप्लाई
उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा जून से अगस्त के बीच आयोजित हो सकती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच