MAH 5-year LLB CET 2024: एमएएच 5 वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा पंजीकरण तिथि बढ़ी, 30 मार्च तक करें आवेदन
Santosh Kumar | March 19, 2024 | 11:37 AM IST | 1 min read
एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा अस्थायी रूप से 3 मई को आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख 18 मार्च थी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा के लिए अब 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि पहले विस्तारित तिथि 18 मार्च थी।
सीईटी सेल ने कहा कि राज्य सीईटी सेल कार्यालय को एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय के लिए पंजीकरण के विस्तार के संबंध में उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध प्राप्त हुये। इसलिए सीईटी सेल ने MAH 5-year LLB CET 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र भरने के लिए दूसरा विस्तार देने का निर्णय लिया।
आवेदन शुल्क की बात करें तो महाराष्ट्र के बाहर आरक्षित वर्ग सहित खुली श्रेणी के लिए एमएएच 5 वर्षीय एलएलबी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं महाराष्ट्र राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।
बता दें कि इस साल एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी 2024 परीक्षा अस्थायी रूप से 3 मई को आयोजित की जाएगी। संशोधित समय सीमा के अनुसार, पहले प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि 18 फरवरी से बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई थी। हालांकि, आज इसे 30 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।
Also read MHT CET 2024 Correction: एमएचटी सीईटी आवेदन करेक्शन 20 मार्च से cetcell.mahacet.org पर होगा शुरू
MAH 5-year LLB CET 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MAH 5-Year LLB CET 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- Homepage पर दिए गए 'CETs' टैब पर क्लिक करें और 2024-25 चुनें।
- नया पेज खुलेगा, नए उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
- महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल दर्ज करके फॉर्म पूरा करें और दस्तावेज़ जमा करें।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल