MAH 5-year LLB CET 2024: एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, 30 मई को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | May 10, 2024 | 03:17 PM IST | 1 min read
MAH 5-year LLB CET 2024 एडमिट कार्ड की घोषणा से संबंधित जानकारी परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी प्रवेश परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। परीक्षा अब 22 मई के बजाय 30 मई को आयोजित की जाएगी। कई उम्मीदवारों ने सीयूईटी 2024 परीक्षा तिथि के साथ टकराव को लेकर महाराष्ट्र सेल से यह अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित परीक्षा तिथि की अधिसूचना देख सकते हैं।
एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एडमिट कार्ड की घोषणा से संबंधित जानकारी परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।
एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी सीईटी 2024 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, आवेदक इसे एमएएच की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करना होगा।
MAH 5-year LLB CET 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी 2024 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- Homepage पर MAH 5-year LLB CET 2024 Admit Card Link पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- MAH 5-year LLB 2024 Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IIT Madras ने बर्मिंघम विश्वविद्यालय के सहयोग से शुरू किया दूसरा संयुक्त मास्टर पाठ्यक्रम; आवेदन विंडो ओपन
दोनों संस्थानों ने पिछले साल डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक संयुक्त मास्टर कोर्स शुरू किया था। अब आईआईटी मद्रास और बर्मिंघम विश्वविद्यालय जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें