NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा तिथि से टकराव के चलते एलएलबी 3 वर्षीय सीईटी का शेड्यूल बदला, जानें रिवाइज्ड डेट
Santosh Kumar | April 28, 2025 | 02:26 PM IST | 1 min read
महाराष्ट्र राज्य सेल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर एमएच सीईटी लॉ 3 वर्षीय एलएलबी एडमिट कार्ड जारी करेगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (सीईटी) ने एमएएच सीईटी एलएलबी 3 वर्षीय परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। एमएएच सीईटी सेल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, नीट यूजी 2025 की परीक्षा तिथि से टकराव के कारण यह बदलाव किया गया है। एमएच एलएलबी 3 वर्षीय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) अब 2 और 3 मई, 2025 को आयोजित किया जाएगा।
महाराष्ट्र राज्य में एलएलबी 3 वर्षीय सीईटी परीक्षा पहले 3 और 4 मई 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन नीट परीक्षा पूरे भारत में 4 मई 2025 को आयोजित की जा रही है, इसलिए कई परीक्षा केंद्र पहले से ही बुक हो चुके हैं।
MH CET 3 Years LLB 2025: परीक्षा अब एक दिन पहले से शुरू
जारी अधिसूचना के अनुसार नीट यूजी के अलावा विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की परीक्षाएं भी मई माह में चलेंगी। चूंकि परिणाम और प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू होनी है, इसलिए सीईटी को आगे टालना संभव नहीं था।
कुछ जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या भी बहुत अधिक है, इसलिए उनकी सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे नई तिथियों का ध्यान रखें। परीक्षा अब एक दिन पहले यानी 2 से 3 मई तक चलेगी।
MAH CET Admit Card 2025: 3 वर्षीय एलएलबी एडमिट कार्ड जल्द
बता दें कि एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा देशभर के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
महाराष्ट्र स्टेट सेल जल्द ही एमएच सीईटी लॉ के लिए 3 वर्षीय एलएलबी एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से एमएएच सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी