MAH 3-year LLB CET 2024: एमएएच एलएलबी प्रवेश परीक्षा आवेदन का आज अंतिम दिन, cetcell.mahacet.org से करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 21, 2024 | 12:46 PM IST | 1 min read
महाराष्ट्र सीईटी लॉ परीक्षा राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा 12 और 13 मार्च को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएएच सीईटी) 2024 के लिए आवेदन करने का आज यानी 21 फरवरी आखिरी दिन है। जो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र सीईटी लॉ परीक्षा राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा 12 और 13 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम के लिए है। इस बार ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले छात्र भी MAH-LLB CET 2024 में भाग ले सकेंगे। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने ओपन यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के पक्ष में यह फैसला सुनाया है।
MAH-LLB CET 2024 Fees: आवेदन शुल्क
एमएएच 3-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये है। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में केवल 800 रुपये जमा करने होंगे।
MAH 3-year LLB CET 2024: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MAH 3-Year LLB CET 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- Homepage पर दिए गए 'CETs' टैब पर क्लिक करें और 2024-25 चुनें।
- नया पेज खुलेगा, नए उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
- महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल दर्ज करके फॉर्म पूरा करें और दस्तावेज जमा करें।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल