Santosh Kumar | February 19, 2024 | 12:47 PM IST | 1 min read
इससे पहले प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख 18 फरवरी थी। एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा अस्थायी रूप से 3 मई को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार पाठ्यक्रम के लिए आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर आवेदन कर सकते हैं।
संशोधित समय सीमा के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 18 मार्च तक का समय है। आवेदन शुल्क की बात करें तो महाराष्ट्र के बाहर आरक्षित वर्ग सहित ओपन वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है। जबकि महाराष्ट्र राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।
आपको बता दें कि इससे पहले एमएएच एलएलबी प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख 18 फरवरी थी। इस वर्ष, एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी 2024 परीक्षा अस्थायी रूप से 3 मई को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखों को समझ सकते हैं।
एमएच सीईटी एलएलबी 2024 हाइलाइट्स | 5 वर्षीय एलएलबी कोर्स की तिथियां |
पंजीकरण शुरू | जनवरी 18, 2024 (खुला) |
पंजीकरण समाप्त | 18 मार्च 2024 |
प्रवेश पत्र जारी | अप्रैल 2024 का आखिरी सप्ताह |
परीक्षा तिथि | 3 मई 2024 |
परिणाम | जून 2024 का दूसरा सप्ताह |
एमएच सीईटी एलएलबी 2024 काउंसलिंग | जुलाई 2024 का आखिरी सप्ताह |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MAH 5-Year LLB CET 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।