MPPSC Exam: मध्य प्रदेश में 2027 से साल में 2 बार होगी पीएससी परीक्षा, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

Santosh Kumar | October 7, 2026 | 11:20 AM IST | 1 min read

मोहन यादव ने 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' में कहा कि उच्च शिक्षा में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए शोधकर्ताओं के लिए वजीफा (स्टाइपेंड) 16,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया जाएगा।

मोहन यादव ने 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' में घोषणा की कि पीएससी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। (इमेज-एक्स/@DrMohanYadav51)

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2027 से राज्य लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने, 12 नए मेडिकल कॉलेज और इतने ही कौशल विश्वविद्यालयों की स्थापना समेत कई युवा-केंद्रित पहलों की मंगलवार को घोषणा की।

मोहन यादव ने 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' में कहा कि उच्च शिक्षा में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए शोधकर्ताओं के लिए वजीफा (स्टाइपेंड) 16,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षाएं अगले 2027 से साल में दो बार आयोजित की जाएंगी और राज्य के सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

Also read DSSSB District Court Recruitment 2026: दिल्ली की जिला अदालतों में 641 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उपायों से मध्य प्रदेश के युवाओं को शिक्षा, रिसर्च, कौशल विकास और सरकारी सेवाओं में बेहतर अवसर मिलेंगे। सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट भी साझा किया है।

युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए कई योजनाएं भी शुरू की गईं। राज्य में 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटीज स्थापित की जाएँगी, जहां रोजगार-उन्मुख कोर्स चलाए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]