MP News: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण 2% बढ़ाकर 35% किया
Press Trust of India | November 6, 2024 | 09:33 AM IST | 1 min read
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह निर्णय राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से होने वाली सभी भर्तियों में लागू होगा।
भोपाल: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय में राज्य सरकार की सेवाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण को मौजूदा 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए वर्तमान आरक्षण को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
शुक्ला ने बताया कि यह निर्णय राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से होने वाली सभी भर्तियों में लागू होगा। अधिकारियों के अनुसार मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री के निर्णय और 13 सितंबर 2023 की अधिसूचना को मंजूरी दी है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की आयु सीमा 40 से बढ़ाकर 50 वर्ष कर दी है। साथ ही, 2024-25 के खरीफ और रबी सीजन में 254 नए उर्वरक बिक्री केंद्र खोलने की मंजूरी भी दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार