LSAT India 2024: लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट मई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन
Santosh Kumar | May 2, 2024 | 11:09 AM IST | 2 mins read
एलएसएटी इंडिया परीक्षा 2024 का पहला सत्र 20, 21 जनवरी को आयोजित किया गया था। वहीं परीक्षा का परिणाम 7 फरवरी 2024 को जारी किया गया था।
नई दिल्ली: लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलएसएसी) द्वारा लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट इंडिया (एलएसएटी इंडिया) मई सत्र 2024 के लिए आवेदन विंडो आज यानी 2 मई को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार किसी कारण से अभी तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट lsatindia.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। एलएसएटी इंडिया 2024 परीक्षा 16 से 19 मई तक आयोजित की जाएगी।
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट इंडिया मई सत्र 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3,999 रुपये जमा करने होंगे। एलएसएटी इंडिया परीक्षा 2024 का पहला सत्र 20, 21 जनवरी को आयोजित किया गया था। वहीं परीक्षा का परिणाम 7 फरवरी 2024 को जारी किया गया था।
LSAT India 2024: पात्रता मानदंड
एलएसएटी इंडिया 5-वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए, उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे प्रवेश के समय अपना योग्यता प्रमाण पत्र जमा करें।
वहीं 3 साल के प्रोग्राम के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र हैं। आयु सीमा की बात करें तो परीक्षा के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
LSAT India 2024 May Session: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एलएसएटी इंडिया 2024 मई सत्र के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट lsatindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध Register Now लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, SIGN UP पर क्लिक करें और स्वयं को रजिस्टर करें।
- इसके बाद जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बता दें कि एलएसएटी इंडिया 2024 परीक्षा में 4 खंड एनालिटिकल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग (1), लॉजिकल रीजनिंग (2) और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन शामिल होंगे, जिसमें कुल 92 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
एलएसएटी इंडिया प्रवेश परीक्षा देश भर के 18 से अधिक लॉ स्कूलों द्वारा प्रस्तावित 5 वर्षीय बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी), 3 वर्षीय एलएलबी और मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल द्वारा आयोजित की जाती है। किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार मेल आईडी lsatindia@pearson.com पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र