LIC AAO Result 2025: एलआईसी एएओ रिजल्ट licindia.in पर घोषित, मेडिकल टेस्ट के लिए चयनित कैंडिडेट्स की सूची जारी
Santosh Kumar | April 10, 2026 | 01:55 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों ने एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू पास कर लिया है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के तहत होने वाली मेडिकल जांच से गुजरना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एलआईसी एएओ 2025 भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण के संबंध में अपडेट जारी किया है। एलआईसी एएओ (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) पदों के लिए मेडिकल टेस्ट हेतु चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर घोषित कर दी गई है। एलआईसी भर्ती रिजल्ट की सूची जनरलिस्ट, स्पेशलिस्ट (बीमा विशेषज्ञ, कानूनी, एक्चुअरियल, आदि) और सहायक अभियंता पदों के लिए जारी की गई है।
जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू पास कर लिया है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के तहत होने वाली मेडिकल जांच से गुजरना होगा। चुने गए उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें उनके रोल नंबर और नाम दिए गए हैं।
LIC AAO Result 2025: रिजल्ट के बाद अब मेडिकल टेस्ट होगा
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर आसानी से रिजल्ट स्टेटस देख सकते हैं। जो उम्मीदवार मेडिकल टेस्ट पास कर लेंगे, उन्हें अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा। इसके बाद, दस्तावेजों की जांच और जॉइनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
एलआईसी एएओ भर्ती अभियान के तहत कुल 841 पदों के लिए आवेदन मांगे गए। प्री परीक्षा अक्टूबर 2025 में हुई, जिसके बाद नवंबर में मुख्य परीक्षा हुई। इंटरव्यू फरवरी 2026 में पूरे हुए, और अब अगले चरण में मेडिकल टेस्ट होगा।
LIC AAO Final Result 2025: एलआईसी एएओ फाइनल रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एलआईसी एएओ फाइनल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
- एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
- करियर सेक्शन में जाकर एलआईसी एएओ भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 लिंक को ओपन करें।
- एलआईसी एएओ 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों को अपनी स्थिति की जांच करवाने के लिए, मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना आवश्यक है। एलआईसी भर्ती एलआईसी में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए निकाली गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा