Maharashtra News: लातूर के एक कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान मारपीट में घायल छात्र की हुई मौत, 6 गिरफ्तार
Press Trust of India | October 23, 2025 | 08:39 AM IST | 1 min read
पुलिस ने बताया कि, छात्रों के समूह ने गुस्से में आकर सूरज शिंदे पर कथित तौर पर लाठियों और मुक्कों से हमला कर दिया।
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक निजी कॉलेज में ‘फ्रेशर्स पार्टी’ (नए छात्रों के स्वागत में आयोजित समारोह) के दौरान कथित तौर पर हुए हमले में एक छात्र की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अब तक कुल 6 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 8 अक्टूबर को लातूर के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक जाने-माने कॉलेज में आयोजित ‘फ्रेशर्स पार्टी’ के दौरान हुई। पार्टी में पीड़ित सूरज शिंदे की कुछ छात्रों के एक समूह से बहस हो गई थी जो जल्द ही हिंसा में बदल गई।
आगे बताया कि छात्रों के समूह ने गुस्से में आकर शिंदे पर कथित तौर पर लाठियों और मुक्कों से हमला कर दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, शिंदे को गंभीर चोटें आईं और उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञप्ति में कहा गया कि, घटना के बाद पुलिस ने एक कॉलेज छात्र की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया और 16 अक्टूबर तक चार छात्रों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि, पुलिस उप-निरीक्षक सुरेश पोगुलवार मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि हमले में संलिप्तता सामने आने के बाद मंगलवार को दो और छात्रों को गिरफ्तार किया गया जिससे गिरफ्तार किए गए छात्रों की संख्या बढ़कर छह हो गई।
उन्होंने बताया कि सभी पर हत्या, जानबूझकर चोट पहुंचाना, खतरनाक हथियारों या साधनों का उपयोग करके गंभीर चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना आदि आरोपों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार