Trusted Source Image

गुजरात सरकार हॉस्टलों और शैक्षणिक संस्थानों को उपलब्ध कराएगी नए पीएनजी कनेक्शन; जमा करने होंगे आवेदन

Press Trust of India | March 14, 2026 | 10:58 AM IST | 1 min read

इस बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर पीएनजी और राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। (इमेज-एक्स/@Bhupendrapbjp)
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। (इमेज-एक्स/@Bhupendrapbjp)

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने उन क्षेत्रों में स्थित होटल, रेस्तरां, शैक्षणिक एवं सामाजिक-धार्मिक संस्थानों को पीएनजी (पाइप से मिलने वाली रसोई गैस) का कनेक्शन प्रदान करने का निर्णय लिया है जहां पाइपलाइन वितरण नेटवर्क उपलब्ध है। हालांकि इस सुविधा के लिए संस्थानों को आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर पीएनजी और राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति की समीक्षा की गई। पश्चिम एशिया संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ''राज्य के जिन क्षेत्रों में शहरी गैस वितरण के लिए पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां रेस्तरां, होटल, शैक्षणिक और सामाजिक-धार्मिक संस्थानों को नए पीएनजी कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।''

Also readराज्यसभा में युवाओं के पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जाने और धोखाधड़ी का शिकार होने पर चिंता जताई गई

बैठक में यह जानकारी दी गई कि घरेलू उपयोग के मकसद से पाइपलाइन के माध्यम से गैस प्राप्त करने वाले नागरिकों के लिए राज्य में रसोई गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।

सरकार ने कहा कि पश्चिम एशिया में बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद राज्य में एलपीजी और पीएनजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। पश्चिम एशिया से भारत अपने ऊर्जा उत्पादों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications