KVS Teachers Transfer List 2025: केवीएस शिक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी, kvsangathan.nic.in पर करें चेक
Santosh Kumar | May 1, 2025 | 01:22 PM IST | 2 mins read
जारी आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारी को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं तथा इसकी सूचना क्षेत्रीय कार्यालय को देने को कहा गया है।
नई दिल्ली : केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर शिक्षक स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। जिन शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना स्थानांतरण स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। केवीएस शिक्षक स्थानांतरण सूची पीडीएफ प्रारूप में अलग-अलग जारी की गई है। केवीएस शिक्षक स्थानांतरण सूची पीडीएफ डाउनलोड करने और जांचने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
केवीएस स्थानांतरण सूची में प्रत्येक शिक्षक का संक्षिप्त विवरण शामिल है जिसमें कर्मचारी कोड, नाम, पदनाम, विषय, वर्तमान और स्थानांतरित स्कूल का विवरण (क्षेत्र कोड, स्टेशन कोड, केवी कोड, केवी नाम) और शिफ्ट शामिल है।
KVS Teachers Transfer 2025: स्कूल प्रिंसिपल के लिए निर्देश जारी
जिन शिक्षकों के नाम तबादला सूची में हैं, वे जल्द से जल्द कार्यभार संभालने की तैयारी कर लें। आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारी को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया जाए और इसकी सूचना क्षेत्रीय कार्यालय को दी जाए।
संबंधित प्राचार्य को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्रीय उपायुक्त, वित्त पदाधिकारी और सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संघों को भी इस आदेश से अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
इसके अलावा आईटी विभाग को इस आदेश की एक प्रति मुख्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया है। इसकी एक प्रति गार्ड फाइल में रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिस देख सकते हैं।
Also read शिक्षा मंत्रालय ने एफटीआईआई पुणे, सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान को दिया यूनिवर्सिटी का दर्जा
KVS Teachers Transfer List: केवीएस टीचर्स की ट्रांसफर लिस्ट कैसे चेक करें?
केवीएस शिक्षक स्थानांतरण सूची की पीडीएफ फाइल नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से डाउनलोड की जा सकती है-
- आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- जारी आदेश का लिंक पेज पर 'अद्यतनीकरण' में दिखाई देगा।
- संबंधित शिक्षक स्थानांतरण सूची लिंक को ओपन करें।
- पीडीएफ में कंट्रोल-एफ के माध्यम से अपना नाम जांचें।
- सभी विवरण को देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
यदि किसी कर्मचारी को केवीएस शिक्षक स्थानांतरण सूची में कोई त्रुटि या समस्या मिलती है तो वह संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकता है या आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल