KVS NVS Tier 2 Results 2026: केवीएस, एनवीएस रिजल्ट पीआरटी व जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पदों के लिए जारी
Santosh Kumar | September 14, 2026 | 09:28 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को लॉग इन करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) भर्ती परीक्षा के टियर-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी किए गए इस परिणाम में मुख्य रूप से प्राइमरी टीचर (पीआरटी) और जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) के पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड जारी किया गया है।
उम्मीदवारों को लॉग इन करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। सीबीएसई ने नतीजे के बारे में एक्स पर एक प्रेस रिलीज भी जारी की है।
KVS, NVS Result 2026: केवीएस, एनवीएस टियर 2 रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से केवीएस, एनवीएस टियर 2 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- https://shorturl.at/FglOn
- पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- केवीएस, एनवीएस पीआरटी व जेएसए रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
KVS, NVS Tier 2 Result 2026: केवीएस, एनवीएस रिजल्ट के बाद क्या?
इंटरव्यू प्रोसेस पूरा होने और फाइनल रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के अंदर उम्मीदवारों को मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं, जिन पोस्ट के लिए इंटरव्यू नहीं है, उनमें रिजल्ट के साथ-साथ टियर-II मार्क्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिन उम्मीदवारों को पदों के लिए अपनी पसंद या प्राथमिकताएं बतानी हैं, वे तय समय के अंदर पोर्टल के जरिए ऐसा कर सकते हैं। जिन पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट होने हैं, उनके शेड्यूल और कॉल लेटर बाद में जारी किए जाएंगे।
सीबीएसई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी के लिए सीबीएसई, केवीएस-एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट्स और एप्लीकेशन पोर्टल्स पर नजर रखें।
अगली खबर
]CTET Exam Dates 2026: सीटेट एग्जाम डेट घोषित; 12-13 दिसंबर को होगी परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?
जारी अधिसूचना के अनुसार, सीटेट 2026 परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा मूल रूप से 6 सितंबर को होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे टाल दिया गया था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल