KVS NVS Recruitment 2025: केवीएस, एनवीएस में टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन कल से
Santosh Kumar | November 13, 2025 | 01:03 PM IST | 1 min read
इस भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया और प्रामाणिक जानकारी आवेदकों को केवीएस, एनवीएस और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में 2,025 पदों पर भर्ती के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होगी। विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस की ओर से केवीएस और एनवीएस में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है।
इस भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया और प्रामाणिक जानकारी आवेदकों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Also read RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, डाउनलोड लिंक
KVS NVS Recruitment 2025: विस्तृत अधिसूचना जल्द
उम्मीदवार cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in पर विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद इसे देख सकते हैं। केवीएस, एनवीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है।
इस भर्ती अभियान में केवीएस और एनवीएस में टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी जैसे शिक्षण पदों के साथ-साथ गैर-शिक्षण पदों के लिए कई रिक्तियां शामिल होंगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी।
शिक्षण पदों में टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी पद शामिल हैं, जबकि गैर-शिक्षण पदों में प्रशासनिक और सहायक कर्मचारी पद शामिल हैं। विस्तृत रिक्तियों की सूची और पात्रता मानदंड की जानकारी विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल