KVS Lottery Result 2026: केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट admission.kvs.gov.in पर जारी, चेक करें एडमिशन स्टेटस
Santosh Kumar | April 9, 2026 | 10:16 AM IST | 2 mins read
अभिभावक अपने बच्चे के दाखिले का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइटों admission.kvs.gov.in और kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने आज शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में दाखिले की पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट कम्प्यूटराइज्ड लॉटरी के आधार पर तैयार की गई है। अभिभावक अपने बच्चे के दाखिले का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइटों admission.kvs.gov.in और kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं। केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवार के नाम शामिल हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च को शुरू हुई और 2 अप्रैल को समाप्त हो गई। बालवाटिका (बालवाटिका-1, 2 और 3) के लिए लॉटरी के नतीजे कल जारी किए गए, जबकि कक्षा 1 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट आज जारी की गई।
केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट देखने के लिए, अभिभावकों को पोर्टल पर जाना होगा। वहां वे अपना राज्य चुन सकते हैं और संबंधित केंद्रीय विद्यालय के लिए सूची डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजे देखने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
KVS Class 1 Lottery Result 2026: कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र या उनके माता-पिता नीचे बताए गए चरणों का पालन करके केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट देख सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- admission.kvs.gov.in/screen/lotteryResult
- केवीएस के आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें विवरण की जांच करें और परिणाम को डाउनलोड करें।
KVS Class 1 Lottery Result 2026: दूसरी प्रोविजनल सूची कब आएगी?
यह प्रोविजनल सूची केवल लॉटरी के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी देती है। वास्तविक प्रवेश की पुष्टि संबंधित स्कूल द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही की जाएगी। चुनाव के कारण कुछ राज्यों के लिए लिस्ट 10 अप्रैल को जारी होगी।
यदि बच्चे का चयन हो जाता है, तो अभिभावक आवश्यक दस्तावेज जैसे जन्म और निवास प्रमाण पत्र आदि तैयार रखें। यदि सीट खाली रह जाती है, तो 16 और 21 अप्रैल को क्रमश: दूसरी और तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी की जा सकती है।
यदि आवश्यकता हुई, तो ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 22 से 26 अप्रैल तक होगा। बालवाटिका और कक्षा 2 तथा उससे आगे की कक्षाओं में एडमिशन 15 से 20 अप्रैल के बीच होंगे, जबकि एडमिशन की अंतिम तिथि (कक्षा 11 को छोड़कर) 30 जून है।
अगली खबर
]MP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट कब होगा जारी? जानें अपेक्षित तिथि, लेटेस्ट अपडेट, लिंक
ये परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गई, जिनमें लाखों छात्रों ने भाग लिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, और बोर्ड जल्द ही परिणामों की घोषणा करने वाला है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा