KIUG 2024: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 4,500 एथलीट लेंगे हिस्सा, 19 फरवरी से होगी शुरुआत
Press Trust of India | February 18, 2024 | 04:46 PM IST | 1 min read
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स केंद्र सरकार की खेलो इंडिया पहल का एक हिस्सा है। गुवाहाटी और पूर्वोत्तर के 6 शहरों में केआईयूजी कार्यक्रम आयोजित होगा।
नई दिल्ली: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) में 200 संस्थानों के 4,500 एथलीट भाग लेंगे। 11 दिवसीय यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत 19 फरवरी से की जाएगी। केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चौथे केआईयूजी के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।
असम की खेल और युवा कल्याण मंत्री नंदिता गारलोसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम सरुसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। KIUG जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और देश भर से युवा प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए केंद्र की खेलो इंडिया पहल का एक हिस्सा है।
मंत्री नंदिता ने आगे कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स कार्यक्रम में पापोन के नाम से मशहूर गायक अंगराग महंत परफॉर्म करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के प्रतिभागियों के लिए एक वीडियो संदेश देंगे।
एथलेटिक्स, रग्बी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, हॉकी, तलवारबाजी, कबड्डी, महिला फुटबॉल, टेनिस, मल्लखंभ, जूडो और टेबल टेनिस सहित 16 खेलों की गुवाहाटी मेजबानी करेगा। गुवाहाटी और पूर्वोत्तर के 6 शहरों में केआईयूजी कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रतिभागी 20 खेलों में कुल 262 स्वर्ण, 263 रजत और 297 कांस्य पदक जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी