Abhay Pratap Singh | August 14, 2025 | 10:20 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 (CSE Mains 2025) के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी/ रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए हाल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
सिविल सेवा मुख्य 2025 परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त को प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 2025 के लिए पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी।
यूपीएससी सीएसई 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा समय सारणी सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही सीएसई मुख्य 2025 परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य (लिखित) परीक्षा में कुल 9 प्रश्नपत्र होते हैं, जिनमें से दो - भारतीय भाषा (पेपर ए) और अंग्रेजी (पेपर बी) - क्वालीफाइंग प्रकृति के होते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की सहायता से सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: