JSSC Stenographer 2024: जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 10 अक्टूबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | October 8, 2024 | 05:32 PM IST | 1 min read
जेएसएससी स्टेनोग्राफी परीक्षा का संचालन आयोग द्वारा ओएमआर-आधारित या सीबीटी (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) प्रारूप का उपयोग करके किया जाएगा। यदि परीक्षा एक से अधिक समूहों में आयोजित की जाती है तो मेरिट सूची आवेदकों के नॉर्मलाइजेशन रिजल्ट्स पर आधारित होगी।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया न पूरी की हो, वे 10 अक्टूबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
जेएसएससी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आयोग 12 अक्टूबर 2024 तक आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव करने की अनुमति होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 454 रिक्तियां भरी जाएंगी।
JSSC Stenographer 2024: आयुसीमा
जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
JSSC Stenographer 2024: आवेदन शुल्क
जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रुपये है। एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
JSSC Stenographer 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर JSSCE 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब साइन अप करें और आवेदन प्रक्रिया जारी रखें।
- आवेदन फॉर्म पूरा करें, भेजें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
JSSC Stenographer 2024: चयन प्रक्रिया
- कौशल परीक्षा (स्टेनोग्राफी)
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा