JSSC ANM Result 2026: झारखंड एएनएम रिजल्ट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी, 18 - 26 मई तक दस्तावेज सत्यापन
Saurabh Pandey | May 14, 2026 | 02:47 PM IST | 2 mins read
झारखंड एएनएम भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा होगी। अंतिम मेरिट सूची कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रदर्शन, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सकीय रूप से फिट पाए जाने के आधार पर तैयार की जाएगी।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड एएनएम प्रतियोगी परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर घोषित कर दिया है। यह भर्ती परीक्षा राज्य भर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के 3,181 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें 3,000 नियमित पद और 181 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं।
जेएसएससी द्वारा कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा 18 और 19 मार्च, 2026 को झारखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लगभग 3,600 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुना गया है।
JSSC ANM Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JANMCE रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली पीडीएफ फाइल खोलें।
- अब पीडीएफ फाइलल में अपना रोल नंबर खोजें।
- रिजल्ट पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और सेव कर लें।
JSSC ANM DV 2026 Dates: दस्तावेज सत्यापन तिथियां
चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा, जो 18 से 26 मई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। रांची के नामकोम स्थित आयोग कार्यालय (कालीनगर, चाय बागान) में आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन दो चरणों में संचालित किया जाएगा।
JSSC ANM DV 2026: दस्तावेज सत्यापन शिफ्ट टाइमिंग्स
आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन का कार्य दो पालियों में संपन्न होगा। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी निर्धारित पाली शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले जांच स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं। समय पर पहुंचने से प्रमाणपत्रों के मिलान और सत्यापन की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से पूरी की जा सकेगी।
अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए 2 जून तक अवसर
आयोग ने उन अभ्यर्थियों को एक अतिरिक्त मौका देने का भी निर्णय लिया है, जो किन्हीं कारणों से 18 से 26 मई तक चलने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे अनुपस्थित अभ्यर्थी 2 जून 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपने प्रमाणपत्रों की जांच करा सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई अभ्यर्थी 2 जून तक इस निर्धारित तिथि पर भी अनुपस्थित रहता है, तो उसे दोबारा कोई मौका नहीं दिया जाएगा और उसकी अभ्यर्थिता (candidature) तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी।
मूल दस्तावेजों की सूची
उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय से काफी पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचें और सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी लाएं। आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- नर्सिंग योग्यता प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मान्य पहचान पत्र
- अन्य सहायक दस्तावेज
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी