JSSC Inter Level Recruitment 2026: झारखंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | September 3, 2026 | 04:58 PM IST | 2 mins read
जेएसएससी द्वारा झारखंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड इंटरमीडिएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 4 सितंबर 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 तक है। इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म की त्रुटियां 6 से 8 अगस्त तक सुधार सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए, झारखंड के अलग-अलग सरकारी विभागों में इंटर लेवल के विभिन्न पदों के लिए 326 रिक्तियां भरी जाएंगी।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: आयुसीमा
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है। वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में छूट दी जाएगी। बिना परीक्षा शुल्क का भुगतान किए गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे और वे रद्द किए जा सकेंगे।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
Jharkhand Inter Level Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन ओएमआर (OMR) आधारित मुख्य लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर टाइपिंग और स्टेनोग्राफी के स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। स्किल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा और अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- अन्य जरूरी दस्तावेज
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल