Trusted Source Image

India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | September 3, 2026 | 03:45 PM IST | 1 min read

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, विभाग मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा और उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

चुने गए उम्मीदवारों को उनकी पसंद के इंडिया पोस्ट सर्कल में पोस्टिंग दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
चुने गए उम्मीदवारों को उनकी पसंद के इंडिया पोस्ट सर्कल में पोस्टिंग दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के 23,757 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 हैं। इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवारों को 23 और 24 सितंबर तक अपने आवेदन की त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, विभाग मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया करेगा और उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और 10वीं कक्षा के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। जीडीएस भर्ती के लिए किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू की जरूरत नहीं है। चुने गए उम्मीदवारों को उनकी पसंद के इंडिया पोस्ट सर्कल में पोस्टिंग दी जाएगी।

India Post GDS Recruitment 2026: आयु सीमा

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

India Post GDS Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषयों में पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी ने कम से कम 10वीं कक्षा तक अपने क्षेत्र की स्थानीय भाषा पढ़ी होनी चाहिए। 10वीं के अलावा किसी अन्य बोर्ड या समकक्ष डिग्री को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

India Post GDS Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

सभी पदों के लिए आवेदन फीस 100 रखी गई है। सभी महिला अभ्यर्थी, एससी, एसटी और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Also read CGPSC SSE 2025 Interview: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए डीवी और इंटरव्यू शेड्यूल जारी, कॉल लेटर डाउनलोड करें

India Post GDS Recruitment 2026: डॉक्यूमेट्स लिस्ट

1. मार्क्स शीट

2. पहचान का प्रमाण

3. जाति प्रमाण-पत्र

4. PwBD प्रमाण-पत्र

5. EWS प्रमाण-पत्र

6. ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र

7. जन्म तिथि का प्रमाण

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications