Abhay Pratap Singh | September 3, 2026 | 08:57 AM IST | 2 mins read
आयोग ने सीजीपीएससी एसएसई 2025 इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी किए हैं।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, पात्र उम्मीदवारों के लिए सीजीपीएससी एसएसई 2025 इंटरव्यू 21 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रत्येक तिथि से एक दिन पहले आयोजित किया जाएगा।
आयोग ने छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 के तहत इंटरव्यू चरण के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के कॉल लेटर भी जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर सीजीपीएससी एसएसई 2025 इंटरव्यू एडमिट कार्ड पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “राज्य सेवा परीक्षा 2025 के साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन साक्षात्कार तिथि से एक दिन पहले प्रथम पाली में 9:30 बजे से और द्वितीय पाली में दोपहर 1:30 बजे से किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे एवं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 1 बजे से आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा।”
Also readUPTET Result 2026: यूपीईएसएससी ने उम्मीदवारों की शिकायतों के समाधान के लिए 5 सदस्यीय समिति की गठित
दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने एवं अपात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 6 जून से 9 जून तक आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट कुल 608 कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। सीजीपीएससी राज्य सेवा लिखित परीक्षा 2025 का परिणाम 31 अगस्त को जारी किया है।
आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज एवं अन्य सर्टिफिकेट की कमी होने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी। इस संबंध में कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न 20 विभागों में कुल 265 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए सीजीपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजीपीएससी एसेसई इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: