Abhay Pratap Singh | September 3, 2026 | 07:53 AM IST | 2 mins read
एसबीआई पीओ 2026 मेन्स हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विज्ञापन संख्या: सीआरपीडी/पीओ/2026-27/09 के अंतर्गत परिवीक्षाधीन अधिकारी (Probationary Officers) मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र 2 सितंबर को जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
कैंडिडेट को एसबीआई पीओ 2026 मेन्स हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। 28 अगस्त को जारी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2026 रिजल्ट में सफल 15,802 अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
एसबीआई पीओ मेन्स 2026 एग्जाम 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। चरण 2 मुख्य परीक्षा में सीबीटी वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 200 अंकों के 170 वस्तुनिष्ठ प्रश्न और 30 अंकों के 3 वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसकी कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट है। परीक्षा में ¼ नेगेटिव मार्किंग है।
एसबीआई पीओ मेन्स 2026 हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, उम्मीदवार की फोटो व हस्ताक्षर, वर्ग, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा शुरू होने का समय, शिफ्ट विवरण, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और केंद्र कोड उपलब्ध है। इसके अलावा, परीक्षा दिवस निर्देश भी जांच सकते हैं।
कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ग्रुप डिस्कशन/ इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1500 पीओ के पद भरे जाएंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसबीआई पीओ मेन्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: