Abhay Pratap Singh | September 2, 2026 | 11:04 AM IST | 1 min read
एनआईसी में साइंटिफिक और टेक्निकल असिस्टेंट ए के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-6 के तहत 35400 रुपये से 112400 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने वैज्ञानिक और तकनीकी सहायक-ए (Scientific and Technical Assistant-A) पदों पर भर्ती के लिए 1 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल https://recruitment.nic.in पर जाकर 30 सितंबर (शाम 5 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं।
एनआईसी वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहायक भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 376 पद भरे जाएंगे, जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 122 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के 13 पद और डाटा साइंड एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के 22 पद शामिल हैं।
Also readMPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026: एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी
एनआईसी साइंटिफिक एंड टेक्निकल असिस्टेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अधिकतम आयु अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस के लिए 30 वर्ष, ओबीसी-एनसीएल के लिए 33 वर्ष और एससी/ एसटी कैंडिडेट के लिए 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 30 सितंबर 2026 से की जाएगी।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को 800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ महिला/ दिव्यांग व्यक्तियों को फीस में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए एनआईसी वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहायक परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनआईसी साइंटिफिक एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं: