JSSC Excise Constable Admit Card 2026: झारखंड एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 9 अप्रैल को होगा जारी, एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | March 31, 2026 | 07:42 PM IST | 2 mins read
जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड करके परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एडमिट कार्ड डाक द्वारा अलग से नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड उत्पाद शुल्क कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा (जेईसीसी) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। इन रिक्तियों के लिए एडमिट कार्ड 9 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड करके परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एडमिट कार्ड डाक द्वारा अलग से नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होने की स्थिति में यथाशीघ्र प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए वेबपेज में उपलब्ध कराए गए ई-मेल एवं फोन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे।
JSSC Excise Constable Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
JSSC Excise Constable Exam 2023: परीक्षा तिथि
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य के 8 जिलों (रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकरो, धनबाद, देवघर एवं दुमका) में स्थित परीक्षा केन्द्रों पर 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
परीक्षा केन्द्र से संबंधित शहर की सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रैल, 2026 के पहले सप्ताह में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवेश पत्र परीक्षा के तीन दिन पहले 9 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
Also read CGPSC SSE Mains 2025 Notification: सीजीपीएससी एसएसई मेन्स नोटिफिकेशन जारी, 1 अप्रैल से करें आवेदन
JSSC Excise Constable Exam 2023: परीक्षा पैटर्न
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा 2023 में कुल तीन पेपर (Paper-I, Paper-II और Paper-III) शामिल होंगे। सभी पेपर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होंगे, जिनमें अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
पेपर-I केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस पेपर में प्राप्त अंकों को मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
पेपर-II में प्राप्त अंकों को मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा