Trusted Source Image

CGPSC SSE Mains 2025 Notification: सीजीपीएससी एसएसई मेन्स नोटिफिकेशन जारी, 1 अप्रैल से करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | March 31, 2026 | 02:44 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ एसएसई 2025 प्रीलिम्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Back

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एग्जाम 16 से 19 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एग्जाम 16 से 19 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 मुख्य के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी और 15 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदकों को 16 से 17 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ एसएसई 2025 मेन्स एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका दिया जाएगा। 25 मार्च को जारी सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र हैं। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को कराई गई थी।

छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 मेन्स के लिए आवेदन शुल्क के रूप में राज्य के एससी/ एसटी/ ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर/ दिव्यांग कैंडिडेट को 300 रुपये तथा अन्य सभी श्रेणी व राज्य के बाहर के निवासी अभ्यर्थियों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को पोर्टल शुल्क और जीएसटी शुल्क अलग से देना होगा।

Also readCGPSC SSE Pre 2025 Result: सीजीपीएससी एसएसई प्री रिजल्ट psc.cg.gov.in पर जारी, 3921 कैंडिडेट चयनित

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एग्जाम 16, 17, 18 और 19 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। राज्य सेवा परीक्षा 2025 मुख्य के लिए समय सारणी अलग से जारी की जाएगी। साथ ही, अभ्यर्थियों के लिए जारी सीजी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड पर भी डेटशीट उपलब्ध रहेगी।

सीजीपीएससी एसएसई 2025 मुख्य परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 3,921 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवाओं में कुल 265 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीजीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

CGPSC SSE 2025 Mains Online Form: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार 1 अप्रैल से आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • सीजीपीएससी की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications