JSSC CGL Result: जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी, 1932 अभ्यर्थी चयनित
Saurabh Pandey | December 9, 2025 | 09:07 AM IST | 1 min read
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए झारखंड में अलग-अलग विभागों में कई सारी रिक्तियों को भरा जाएगा। कंबाइंड ग्रेजुएट कंपीटीटिव एग्जाम 2023 के लिए यह रिजल्ट जारी किया गया है।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ के माध्यम से रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए झारखंड में अलग-अलग विभागों में कई सारी रिक्तियों को भरा जाएगा। कंबाइंड ग्रेजुएट कंपीटीटिव एग्जाम 2023 के लिए यह रिजल्ट जारी किया गया है।
JSSC CGL Result: 1932 सफल अभ्यर्थियों का चयन
जेएसएससी सीजीएल भर्ती के माध्यम से कुल 2025 पदों के लिए 1932 सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में 10 अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है, जो भविष्य में एसआईटी की अंतिम जांच के फलाफल से प्रभावित होगा।
JSSC CGL 2023 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले, जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आपको होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, सीजीएल 2023 परिणाम प्रदर्शित होगा।
- जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट पीडीएफ में अपना परिणाम देखें।
अदालत के आदेश पर जारी हुआ रिजल्ट
अदालत ने आयोग को परिणाम जारी करने और राज्य सरकार के कार्मिक विभाग को सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने का आदेश दिया। इसके आलोक में, आयोग ने पद, श्रेणी और क्रम संख्या के अनुसार रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया। कुल 1,932 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
JSSC CGL Recruitment: रिक्तियों की संख्या
- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863 पद
- कनीय सचिवालय सहायक के 343 पद
- श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 182 पद
- प्लानिंग असिस्टेंट के 05 पद
- प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 195 पद
- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 252 पद
- अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 185 पद
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार