JSSC CGL Answer Key 2023: जेएसएससी सीजीएल आंसर की jssc.nic.in पर जारी, 30 सितंबर तक दर्ज कराएं चुनौती
Abhay Pratap Singh | September 28, 2024 | 10:10 PM IST | 2 mins read
झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) 2023 का आयोजन 21 और 22 सितंबर 2024 को किया गया था।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 (JGGLCCE 2023) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर जेएसएससी सीजीएल आंसर की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, जेएसएससी ने सभी तीन पेपरों अर्थात पेपर 1, पेपर 2 और पेपर 3 के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जेएसएससी जेजीजीएलसीसीई प्रोविजनल आंसर की के विरुद्ध उम्मीदवारों को 30 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है।
JSSC CGL चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। परीक्षा दोनों तिथियों में तीन पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी/ अंग्रेजी और एक क्षेत्रीय/ चयनित भाषा जैसे विषय शामिल थे।
इस साल, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन राज्य भर के 833 केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2,017 स्नातक स्तर की रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई।
जेएसएससी नोटिस के अनुसार, सभी पेपर की उत्तर कुंजी के विरुद्ध ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल एक अवसर दिया जाएगा। जेएसएससी ने कहा कि 30 सितंबर 2024 के बाद उठाई गई किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।
इसके अलावा, आपत्ति के साथ रिफ्रेंस प्रस्तुत करना अनिवार्य है और मानक पुस्तक के केवल प्रासंगिक पृष्ठों को ही रिफ्रेंस के रूप में स्वीकार किया जाएगा। जेएसएससी ने कहा कि सामान्य गणित और मानसिक योग्यता परीक्षा के अलावा अन्य विषयों में हस्तलिखित संदर्भ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
JGGLCCE 2023 Provisional Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेएसएससी सीजीएल प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, JGGLCCE 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- JGGLCCE 2024 प्रारंभिक उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
- यदि आवश्यकता हो तो उम्मीदवार निर्देशों का पालन करके चुनौती दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी