JSSC CGL 2023: जेएसएससी सीजीएल 2023 एडमिट कार्ड जारी, jssc.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 23, 2024 | 09:47 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र पाने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आपको बता दें कि आयोग ने पहले ही जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है।
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसका पहला चरण 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद जेएसएससी सीजीएल 2023 के दूसरे चरण का आयोजन 4 फरवरी को करेगा।
JSSC CGL 2023 Admit Card- डाउनलोड प्रक्रिया
- एडमिट कार्ड लिंक डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर JGGLCCE 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
झारखंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2023 में रिक्त पदों की बात करें तो आयोग ने कुल 2017 पदों पर भर्तियां जारी की है। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी