Santosh Kumar | January 23, 2024 | 09:01 AM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। वे जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 24 जनवरी को बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। वे जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए विंडो कल रात 11.50 बजे तक ही खुली रहेगी। इसके साथ ही अभ्यर्थी 25 जनवरी रात 11:50 बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2023 से शुरू की गई थी। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जनवरी को खत्म हो रही है।
सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च, 2024 से होना है। यह एग्जाम (CUET PG 2024) 28 मार्च 2024 तक चलेगा। मार्च में होने वाली इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं, परीक्षा परिणाम जारी होने की तारीख अभी तक जारी नहीं किया गया है।
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र नीचे दिये गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हाल ही में परीक्षा के लिए 2 परीक्षा केंद्र जोड़े गए हैं। इसमें हरियाणा के गुरुग्राम और उत्तराखंड के श्रीनगर का नाम शामिल है।